फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पेंट कारोबारी की पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या

विज्ञापन
सुनीता गुप्ता का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
खैर रोड स्थित इंदिरा नगर इलाके में सोमवार देर शाम पेंट कारोबारी के घर में घुसे बदमाशों ने उनकी पत्नी की चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या कर दी। वारदात में लूट का भी अंदेशा जताया जा रहा है। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी।
विज्ञापन

देहली गेट के कनवरीगंज बाजार में शांति पेंट एजेंसी के संचालक विजेंद्र गुप्ता इंदिरा नगर में रहते हैं। सोमवार को छोटे बेटे अनिकेत के साथ वह दुकान पर थे। घर में उनकी पत्नी सुनीता गुप्ता (56 वर्ष) अकेली थीं। शाम करीब 8 बजे अनिकेत घर पहुंचा तो सुनीता घर में खून से लथपथ पड़ी थीं और शरीर पर चाकुओं के वार थे।
घर में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी थी। शोरशराबे पर वहां भीड़ एकत्रित हो गई। आनन-फानन सुनीता को आगरा रोड के नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उनको मृत घोषित कर दिया। देर रात इलाज में देरी को लेकर परिवार में आक्रोश था। नर्सिंग होम में हंगामेदार हालात बने हुए थे। खबर पर एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी सिटी, सीओ तृतीय सहित कई थानों का फोर्स व पीएसी घटनास्थल व नर्सिंग होम पर पहुंच गया। अस्पताल में तमाम व्यापारी व भाजपा नेता पहुंच गए थे। परिवार की नाराजगी शांत करने के प्रयास जारी थे।
विज्ञापन

- व्यापारी की पत्नी पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर हमला किया गया, जिसमें उनकी मौत हो गई है। मामला लूट का है या किसी रंजिश से जुड़ा है। इसकी जांच की जा रही है। घर में पेंटर भी काम कर रहा है। उससे भी मजदूरी का विवाद निकलकर आ रहा है। जांच में तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन

- कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें