फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: धान के भाव में 200 रुपये तक उछाल, किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
खैर। अलीगढ़-पलवल रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान की आवक घटकर 60 हजार बोरी रह गई है। सोमवार को 1509 वैरायटी के भाव में 200 रुपये प्रति क्विंटल तक की तेजी दर्ज की गई। बेहतर दाम मिलने से किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन

मंडी में पहले प्रतिदिन करीब ढाई लाख बोरी धान पहुंचता था। अब आवक घटकर 60 हजार बोरी रह गई है। इसके बावजूद 1509 वैरायटी के भाव में तेजी आई है। कंबाइन से कटे धान के दाम भी बढ़े हैं, जबकि हाथ से कटे धान की बिक्री 4400 रुपये प्रति क्विंटल तक हुई। मंडी में शरबती वैरायटी की आवक भी शुरू हो गई है। इसका शुरुआती भाव 3671 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
गांव गहलऊ निवासी किसान रणवीर सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले धान के बेहतर भाव मिलने से परिवार में खुशी है। इससे त्योहार मनाने और अन्य जिम्मेदारियां निभाने में मदद मिलेगी। गांव मऊ निवासी किसान रमेश चंद ने भी अच्छे दाम मिलने पर संतोष जताया।
विज्ञापन

गल्ला व्यापारी गौरव गौतम के अनुसार, इस बार पैदावार और भाव बेहतर रहे हैं। धान की बिक्री से किसान गेहूं की बुवाई के लिए खाद, बीज और कीटनाशक समय पर खरीद सकेंगे।


- पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार धान के भाव में काफी वृद्धि हुई है। इससे किसानों को राहत मिली है। त्योहारों के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बेहतर तरीके से निभा सकेंगे। -रणवीर सिंह, गांव गहलऊ, किसान।
- इस वर्ष धान के इतने अच्छे भाव मिलने की उम्मीद नहीं थी। बेहतर कीमत मिलने से परिवार में खुशी है और त्योहार भी धूमधाम से मनाए जाएंगे। - रमेश चंद, किसान, गांव मऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें