लापता पीएसी कर्मी को नशे में दो लोगों ने नाले में धकिया दिया था। वहीं, उसका शव बरामद किया है। दोनों आरोपी भी पकड़े गए, जिन्हें जेल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम में यह साफ होगा कि मृत्यु नाले में डूबने से हुई या अन्य कोई चोट भी है। - राजीव द्विवेदी, सीओ द्वितीय
परिवार बोला, लूट के इरादे से पिलाई शराब
अमित का शव मिलने की सूचना पर देर रात परिजन भी पोस्टमार्टम केंद्र पर पहुंच गए थे। इस दौरान बताया कि अमित के पिता सेना से सेवानिृवत्त होने के बाद खेतीबाड़ी कर रहे हैं। अमित तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। कुछ माह पहले तक अमित पत्नी संग अलीगढ़ में ही किराये पर रहता था। मगर पत्नी की तबीयत बिगडऩे पर वह गांव में थी। इसलिए अब ड्यूटी पर गांव से ही आता जाता था। घटना करने वालों से पहले से कोई परिचय नहीं। सीसीटीवी की मदद से ही आरोपी पकड़े गए हैं। अंदेशा यही है कि उन्होंने इसे बस स्टॉप से बातों में लगाया। फिर लूट के इरादे से शराब पिलाकर धकिया दिया। बाद में उसका सामान लूट ले गए। इधर, पुलिस ने पिता की ओर से लिखे अपहरण को अब हत्या में तरमीम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।