भूपेंद्र सिंह कास्टेबल पीएसी 45 वाहिनी का फाइल फोटो।
- फोटो : CITY OFFICE
बौनेर स्थित 45वीं पीएसी बटालियन में बुधवार रात पीएसी कर्मी ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव देख कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन उसे उतारकर नर्सिंग होम लाया गया। मगर वहां पर मृत घोषित कर दिया गया। इस खबर पर परिवार भी यहां पहुंच गया था।
मूल रूप से जलेसर एटा के गांव अरनियां का 25 वर्षीय भूपेंद्र कुमार 45वीं वाहिनी पीएसी में वर्ष 2019 बैच में सिपाही पद पर भरती हुआ था। स्टाफ के अनुसार बुधवार रात वह बैरक से गायब हो गया। देर रात तलाशने पर उसका शव परिसर में मंदिर के पीछे पेड़ पर फंदे से लटकता मिला।
इससे कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। क्वार्सी थाना पुलिस सूचना पर पहुंच गई। परिवार भी पहुंच गया। क्वार्सी पुलिस के अनुसार जांच में सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। परिवार भी कुछ नहीं बता पा रहा। जानकारी जुटाई जा रही है। अंदरखाने मसला किसी पारिवारिक वजह से आत्महत्या का माना जा रहा है।