फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में स्थापित होगा ऑक्सीजन संयंत्र : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम केयर फंड से जिले में जिले में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ सहित 47 जिलों को इसकी मंजूरी मिली है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि अलीगढ़ के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए इस संयंत्र को लगवाने के लिए प्लान तैयार कराया जा रहा है। पीएसए (प्रेशर स्विंग एडसॉर्प्शन) चिकित्सा ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की स्थापना के लिए धन आवंटन को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। पीएम केयर फंड से 201.58 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

इधर, रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 प्रबंधन के संबंध में मंडलायुक्त/एडीजी/आईजी/डीआईजी के साथ समीक्षा बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि सीएम ने सभी जिलों में कोविड बेड दोगुने करने का निर्देश दिया है। इसकी कार्ययोजना बनेगी।
मांग के अनुसार ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी। सभी बाल संरक्षण गृह और बालिका संरक्षण गृह में आवश्यकतानुसार कोविड टेस्ट कराया जाए। मंडलायुक्त वहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएंगे। मंडलायुक्त ने कहा कि महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में टीम वर्क से ही जीत मिलेगी। जनप्रतिनिधियों, आईएमए के सदस्यों, व्यापारियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों से लगातार संवाद बनाएं। जरूरत के अनुसार उनसे सहयोग प्राप्त करें।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बताया कि सीएम ने कहा कि लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं। जिन जिलों में टैंकर/सिलिंडर की जरूरत है, शासन स्तर से उपलब्ध कराया जाएगा। ऑक्सीजन की मांग और आपूर्ति में संतुलन बनाते हुए वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए। सीएमओ स्तर पर इसकी जवाबदेही तय की जाए। हर जरूरतमंद को एंबुलेंस जरूर मिले। छोटे-छोटे कंटेनमेंट जोन की अपेक्षा समीप स्थित कंटेनमेंट को जोड़ कर बड़ा कंटेनमेंट जोन बनाया जाए। इन क्षेत्रों में केवल अति आवश्यक गतिविधियों की ही अनुमति हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें