पालतू कुत्ते के साथ प्रीत शर्मा...
- फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते एक व्यक्ति की मौत होने के बाद उसके अनाथ हुए पालतू कुत्ते को नौरंगाबाद की रहने वाली एनिमल एक्टिविस्ट प्रीत शर्मा ने गोद लिया है। इस तरह महामारी के दौरान इस युवा लड़की ने परोपकार की मिसाल पेश की है।
नौरंगाबाद की रहने वाली प्रीत शर्मा संगीत से एमए कर रही हैं। प्रीत शर्मा कहती हैं कि उन्हें कुछ दिन पहले जानकारी मिली थी कि पामेलियन ब्रीड के एक डॉग की देखभाल करने वाला अब कोई नहीं रह गया है क्योंकि जिन बुजुर्ग के साथ वह डॉग रहता था, उनकी कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मृत्यु हो गई है। इसके बाद उन्होंने उस डॉग को गोद लेने का फैसला किया।
प्रीत शर्मा कहती हैं कि वह निराश्रित गोवंश को जितना संभव हो सकता है, भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में काम करती हैं। इसके अलावा, सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों को भी उपलब्ध कराती हैं।
वे कहती हैं कि संकट के समय में मनुष्य की सहायता करने के लिए तो बहुत व्यक्ति और संस्थाएं मौजूद हैं, लेकिन इन बेजुबान जानवरों की ओर लोगों का ध्यान कम है। जबकि इनकी आवश्यकताएं भी वैसी है जैसी मनुष्यों की होती है।