करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते लोग। संवाद
- फोटो : Samvad
शुक्रवार को गांव अमृतपुर में पृथ्वीराज चौहान की जयंती के उपलक्ष्य में जनसभा हुई। इसमें शामिल करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने कहा कि ओवैसी बाबर और गोरी का वंशज है। इन लोगों से जितना प्यार करना है करो, लेकिन इनकी उस नफरत को भी याद रखो जो इन्होंने पृथ्वीराज चौहान के साथ की थी।
वहीं कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश सुरक्षित हाथों में है। पहली सरकारों में पहले फतवे जारी होते थे, अब देश संविधान से चल रहा है। समाज के लोग छोटी-मोटी नाराजगी को छोड़कर देश व प्रदेश की तरक्की के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नरेंद्र मोदी का साथ दें।
उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज परिवार और समाज को संगठित करने का काम करें। कहा कि बहू और बेटी को समान समझें। इससे परिवारों में दूरियां कम होंगी। समाज के युवाओं को शिक्षित बनाएं। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह व एमएलसी डाॅ. मानवेंद्र सिंह ने भी सर्वसमाज की एकजुटता पर बल दिया।
हरेंद्र सिंह कालू, ओकेंद्र राणा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ठा. रेशम पाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, शिवनारायण शर्मा, गौरव शर्मा, हेमंत चौहान, रजत गौतम, डाॅ. धर्मवीर सिंह चौहान, रामनिवास चौहान, बिल्लू ठाकुर, विनय चौहान मौजूद रहे।