फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अंधेरे में डूबे ओवरब्रिज, कोहरे में बड़े हादसे का खतरा

Thu, 29 Dec 2022 08:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के जमालपुर रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज और महेशपुर रेलवे क्रासिंग ओरवब्रिज पर प्रकाश की व्यव्स्था न होने से कोहरे में बड़ी घटना होने की सम्भावना बनी हुई है। वहीं स्वर्णजयंती नगर निवासी अजय वार्ष्णेय ने कहा है कि कई लाइटें दिन भर जलती रहती हैं।
विज्ञापन
अंधेरे में डूबा जमालपुर रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के अलबरकात पब्लिक स्कूल निकट जमालपुर रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज और महेशपुर रेलवे क्रासिंग ओरवब्रिज अंधेरे में डूबे हैं। इन दोनों पुलों से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। रात में हो रहे घने कोहरे के समय इन पुलों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। इन पुलों के ऊपर एक भी लाइट नहीं जलती। पुल के नीचे भी अंधेरा रहता है।

विज्ञापन


ये इलाका वार्ड नंबर 41 में आता है। यहां के निवासी नफीस प्रधान कहते हैं कि नगर निगम प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। उसके बाद ही यहां स्ट्रीट लाइटें जलाई जाएंगी। नगर निगम और राज्य सेतु निगम की लापरवाही के कारण आए दिन वाहन सवार यहां भिड़ रहे हैं। अक्सर छोटे-छोटे सड़क हादसे होते रहते हैं। जिसकी एक वजह अंधेरा भी है। शहर के अन्य इलाकों में भी स्ट्रीट लाइट नहीं जलने की बड़ी समस्या बनी हुई है। अमर उजाला के पास रोजाना इसकी शिकायतें आ रही हैं।

सासनीगेट मथुरा रोड के पास महेश्वर इंटर कॉलेज के पास रहने वाले स्पर्श अग्रवाल ने बताया कि शाम होने के बाद ही मोहल्ले वालों को डर लगने लगता है। सभी बहुत परेशान रहते हैं। स्ट्रीट लाइट महीनों से बंद हैं। प्रेम नगर निवासी अशोक कुमार के मोहल्ले में एक लाइट गली के नुक्कड़ में हैं, जिसका फोकस सड़क की ओर है। बाकी मोहल्ले में अंधेरा रहता है।
विज्ञापन


विजडम पब्लिक स्कूल के पास नील कंठेश्वर कॉलोनी के वाशिंदे अनिल कुमार शर्मा कहते हैं कि लाइट नहीं होने से पूरे मोहल्ले में शाम से भय का माहौल रहता है। मैरिस रोड स्थित महावीर पार्क के पास भी अंधेरा है। यहां के निवासी संजय अग्रवाल कहते हैं कि एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है। विद्यानगर फेज-2 निवासी विजय कुमार की भी यही शिकायत है। बोले कई बार बताने के बाद सभासद और नगर निगम कर्मी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। जहां एक तरफ स्ट्रीट लाइट नहीं होने या खराब होने की समस्या आ रही है।

चिरंजी लाल कन्या इंटर कॉलेज के पास पटेल नगर दुर्गापुरी में चौथी लाइट बंद होने की शिकायत मिली है। साईं विहार कॉलोनी गली-2 स्थित गगन पब्लिक स्कूल के पास भी लाइटें बंद हैं। वहीं स्वर्णजयंती नगर निवासी अजय वार्ष्णेय ने कहा है कि कई लाइटें दिन भर जलती रहती हैं। इनको समय से चालू और बंद करने की व्यवस्था की जाए। जिससे लाइटें काफी समय तक चल सकें।

स्वर्णजयंती नगर एडीए कॉलोनी के कमल अग्रवाल ने बताया कि पूर्व सांसद शीला गौतम के आवास के सामने नालियों की सफाई नहीं हो रही है। एक ही सफाई कर्मी है। जो पूरा मोहल्ला साफ नहीं कर पा रहा है। नालियों का पानी सड़क पर आ रहा है। अगर आपके इलाके में भी स्ट्रीट लाइट बंद है या कोई और समस्या है तो व्हाट्सएप नंबर 9675899643 पर भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें