फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में मासूम से दरिंदगी: बच्ची से दुष्कर्म, बाजार बंद... धार्मिक स्थल पर पथराव और तोड़फोड़, आरोपी दबोचा

Sun, 16 Mar 2025 01:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बालिका की हालत भी गंभीर बनी हुई है और उसका अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।  घटना के बाद से कस्बे में तनाव की स्थिति बनी हुई है। संवेदनशील स्थानों, आरोपी के घर और धर्मस्थल के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन
child crime - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सादबाद स्थित बिसावर  कस्बे में 15 मार्च की रात सात साल की बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया और पोखर के किनारे उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। 16 मार्च सुबह घटना की जानकारी होने  पर लोगों में आक्रोश भड़क गया। उन्होंने बाजार बंद कर धरना शुरू कर दिया। इसी बीच गिरफ्तार आरोपी के दूसरे समुदाय से होने की जानकारी मिलने पर भीड़ एक धर्म स्थल पर पहुंच गई और वहां पहले पथराव किया, फिर तोड़फोड़ कर दी।

विज्ञापन


उधर, बालिका की हालत भी गंभीर बनी हुई है और उसका अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।  घटना के बाद से कस्बे में तनाव की स्थिति बनी हुई है। संवेदनशील स्थानों, आरोपी के घर और धर्मस्थल के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन

दरिंदगी की शिकार हुई बालिका ई-रिक्शा चालक की पुत्री है। वह 15 मार्च की रात करीब 8.30 बजे घर के पास ही एक दुकान से कुछ सामान लेने गई थी, जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई, उन्होंने बच्ची को तलाशना शुरू कर दिया। एक घंटे बाद वह घर से करीब तीन सौ मीटर दूर स्थित पोखर पास झाड़ियों में बेहोशी की हालत में मिली। उसके कपड़े फटे हुए थे। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को सादाबाद सीएचसी पर भेजा, वहां से जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से भी उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मौके से एक टीशर्ट, चप्पल और एक शराब की बोतल भी मिली है। पुलिस ने रविवार सुबह आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। डीआईजी प्रभाकर चौधरी, जिलाधिकारी राहुल पांडेय, एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बिसावर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें