फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: डायट से विशिष्ट बीटीसी की मूल अंकतालिकाएं गायब, सीटेट का फॉर्म नहीं भर पार रहे शिक्षक

Wed, 10 Dec 2025 06:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

डायट पर विशिष्ट बीटीसी कर चुके अलीगढ़, हाथरस, आगरा, मथुरा, बुलंदशहर, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी सहित 15 से ज्यादा जिलों के शिक्षकों की वर्ष 1999, 2004 और 2008 की मूल अंकतालिकाएं गायब हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मडराक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) से विशिष्ट बीटीसी की वर्ष 1999, 2004 और 2008 बैच की मूल अंकतालिकाएं गायब हैं। अलीगढ़ सहित 15 से ज्यादा जिलों के शिक्षकों की अंकतालिकाएं नहीं मिल रही हैं। अंकतालिका न होने की वजह से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) का फॉर्म शिक्षक नहीं भर पा रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर है।

विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में वर्ष 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को दो साल में टीईटी की परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है। परीक्षा में अनुत्तीर्ण शिक्षक सेवा से बाहर हो गए हैं। डायट से विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण की मूल अंकतालिकाएं गायब होने का गंभीर मामला सामने आया है। वर्ष 1999, 2004 और 2008 बैच की मूल अंकतालिकाएं रिकॉर्ड से गायब हैं, जिससे चार सौ से ज्यादा शिक्षक अपनी नौकरी को लेकर परेशान हो गए हैं। 

डायट पर विशिष्ट बीटीसी कर चुके अलीगढ़, हाथरस, आगरा, मथुरा, बुलंदशहर, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी सहित 15 से ज्यादा जिलों के शिक्षकों की वर्ष 1999, 2004 और 2008 की मूल अंकतालिकाएं गायब हैं। इन वर्षों की अंकतालिकाएं खोजने में संस्थान जुट गया है। उधर, शिक्षक अपनी अंकतालिकाओं को लेकर लगातार डायट का चक्कर काट रहे हैं, क्योंकि उन्हें केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का फॉर्म भरना है।

विशिष्ट बीटीसी की मूल अंकतालिकाएं तलाशी जा रही हैं। वर्ष 2007 बैच की मूल अंकतालिकाएं मिल गई हैं।-आराध्य उपाध्याय, प्राचार्य, डायट अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें