फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा 9 के अंक अपलोड कराए जाने का आदेश अप्रासंगिक:जैन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व एमएलसी जगवीर किशोर जैन ने कहा कि कक्षा 9 के अंक को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराए जाने का आदेश पूर्णतया अप्रासंगिक और तथ्यों के विपरीत है।
विज्ञापन

उन्होंने माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रमुख सचिव अराधना शुक्ला के आदेश के खिलाफ उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से शिकायत की है।
जगवीर किशोर ने कहा कि वर्ष 2019-20 सत्र की कक्षा 6,7,8,9 व 11 में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया गया है, जब प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 की परीक्षा कोरोना महामारी की आपदा के कारण संपन्न नहीं हुई है, तो फिर कक्षा 9 के अंक कैसे अपलोड किए जा सकते हैं। इसलिए आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त होना चाहिए। वहीं, उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, जिला मंत्री अंबुज जैन, कोषाध्यक्ष जगवीर सिंह ने डीआईओएस को पत्र भेजकर इस समस्या का निराकरण कराने के लिए अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें