कमिश्नर अजय दीप सिंह ने लोक निर्माण विभाग को सभी जर्जर सड़कों को 15 अक्तूबर तक गड्ढामुक्त करने के आदेश दिये हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय भूमि पर यदि कहीं भू माफियाओं द्वारा कब्जा किया गया है तो जिलाधिकारी के संज्ञान में लाते हुए उसे कब्जामुक्त कराया जाए। सभी तहसील मुख्यालयों पर डाक बंगला के निर्माण कराए जाने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजे जाएं।
अपने कार्यालय कक्ष में पीडब्लूडी अफसरों को उन्होंने निर्देश दिये कि पीडब्लूडी कार्यालय हेतु एक एकड़ भूमि की मांग की गयी है। इसमें व्यक्तिगत रुचि लेते हुए आवंटन कराएं। बैठक में जट्टारी-पिसावा मार्ग, हरदुआगंज-कासिमपुर मार्ग, अकबरपुर-टैंटीगॉव-खैर मार्ग, आगरा-जलेसर-सिकंदराऊ, एटा, शिकोहाबाद, टूंडला, एटा, जनपद मुख्यालय एटा से कासगंज-बरेली-मथुरा, अलीगंज, कुरावली, हाथरस, जलेसर, पलवल, टप्पल अलीगढ़ आदि मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य को समयबद्ध करने के निर्देश दिये।
कृषि मंडी उत्पादन समिति को किसानों को उपज का बेहतर मूल्य दिलाने, व्यापारियों के आवागमन के लिए बेहतर सुविधाओं देने व उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त उत्पाद उपलब्ध कराने को कहा। मंडी परिसर में विशेष सफाई अभियान पखवाड़े का आयोजन करने को कहा। उन्होंने कहा कि मंडी शुल्क की वसूली में पिछड़े जनपदों से वसूली में तेजी लाकर लक्ष्य पूरा करने को कहा।
कासगंज मे प्रवर्तन की कार्यवाही कम पाए जाने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। उन्होंने दुकान निर्माण के तहत खाद्यान्न, फल, सब्जी, सुपर मार्केट, एग्रीकल्चर मार्केटिंग हब की समीक्षा करते हुए कहा कि इन योजनाओं में निर्मित दुकानों में आवंटन किए गये हैं। लेकिन कुछ दुकानें अभी खाली पड़ी हैं। उन्हें 15 दिन के अंदर आवंटित कर दिया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि आवंटित की गयी दुकानों का प्रीमियम नियमित रूप से जमा कराया जाएए जिन आवंटियों द्वारा किश्त जमा नहीं की जा रही हैं उनकी वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जहां कर्मचारियों की कमी को आउटसोर्सिंग से पूरा किया जाय।