अलीगढ़ प्रशासन ने एक दिन स्कूल बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। 5 अगस्त को नर्सरी से 12वीं तक सभी बोर्ड के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा 5 अगस्त को भारी बरसात की संभावना के संबंध में जारी किए गए पूर्वानुमान के दृष्टिगत जिले के समस्त परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएससी एवं अन्य सभी बोर्ड के कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यालय बंद रहेंगे।