फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व जमा न करने पर 150 ईंट भट्ठों को बंद करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 150 ईंट भट्ठों को राजस्व न जमा करने के चलते बंद करने की तैयारी है। सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन अधिकारी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया। इन भट्ठा मालिकों पर वित्तीय वर्ष 2020-21 का करीब 2.66 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन

जिले में करीब 350 ईंट भट्ठा संचालित हैं। इनका हर साल लाइसेंस नवीनीकरण होता है। भट्ठा संचालन के एवज में प्रत्येक संचालक को करीब पौने दो लाख रुपये हर साल जमा करना होता है। वित्तीय वर्ष 2020-21 का यह अंतिम माह चल रहा है। ऐसे में अभी तक 150 भट्ठा संचालकों ने अभी तक राजस्व जमा नहीं किया है। कई बार इनको नोटिस जारी हो चुका है।
इसके बाद भी राजस्व न जमा करने की स्थिति में प्रशासन की ओर से लाइसेंस रद्द करने का कदम उठाया गया है। जिला खनन अधिकारी अनंत कुमार सिंह ने आदेश की पुष्टि करते हुए बताया कि राजस्व न जमा करना सरकार को हानि पहुंचाने की श्रेणी में शामिल है। इसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें