ले की खोदाई का ठेकेदार के सामने विरोध जताते लोग।
- फोटो : samvad
कसेरू सड़क पर नाले की खोदाई करने पहुंचे ठेकेदार को स्थानीय लोगों ने रोक दिया। यह नाला कस्बे में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए प्रस्तावित है। नगर पंचायत ने करीब चार सौ मीटर पक्का नाला बनाने का प्रस्ताव दिया था। लोगों का आरोप है कि नाले के लिए खोदाई बीच में से शुरू की जा रही है।
सोमवार को ठेकेदार जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचा था। उसने नाले की खोदाई उत्तर दिशा में शुरुआत से न करके बीच में से शुरू कर दी। इस पर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया और काम रोक दिया। लोगों का कहना था कि नाले की खोदाई एक तरफ से और एक ही नाप से होनी चाहिए। विरोध के कारण ठेकेदार को बैरंग लौटना पड़ा। कसेरू तिराहे से खुदाई शुरू न करने का कारण यह था कि वहां कई पक्के निर्माण नाले की जद में आ रहे थे।
लोगों की मांग है कि पहले सरकारी पोखर पर से अवैध कब्जा हटना चाहिए। इससे बारिश के पानी की निकासी हो सकेगी। पोखर पर करीब एक बीघा जमीन पर अवैध कब्जा है। नगर पंचायत अब नाले की जद में आ रहे पक्के निर्माणों को हटाने की तैयारी में है।
कसेरू रोड पर नाला निर्माण प्रस्तावित है। नाले की जद में कुछ पक्का निर्माण आ रहा है, जिसके कारण सोमवार को कार्य शुरू नहीं हो सका था। निर्माण को हटाने के लिए मंगलवार से नगर पंचायत द्वारा नोटिस जारी किए जाएंगे। -डॉ. डीएस भारती, चेयरमैन, चंडौस।