फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वार्थ के लिए एकजुट हो रहे विपक्षी दल, मोदी फिर से बनेंगे देश के पीएम : कठेरिया

Thu, 24 Jan 2019 01:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
Ramshankar Katheria - फोटो : pti
विज्ञापन

भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों ने जो गठबंधन किया है। वह गठबंधन नहीं, ठगबंधन है। चुनाव से पहले ही यह ठगबंधन खत्म हो जाएगा। भाजपा से डरे हुए लोग एक होने की कोशिश कर रहे हैं। इनकी नीयत साफ नहीं है। यह स्वार्थ के लिए एक हुए हैं और जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन


यह बात एससी-एसटी आयोग के चेयरमैन व सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि रालोद के भी सपा-बसपा गठबंधन में शामिल होने से भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मोदी फिर से देश के पीएम बनेंगे। 

पलवल-टूंडला ट्रेन विस्तारीकरण पर उन्होंने कहा कि इस ट्रेन से अलीगढ़, पलवल, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सुविधा रहेगी। अब लोग टूंडला मेन लाइन से दिल्ली तक आसानी से जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें