फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आसमान में ऑपरेशन सिंदूर, जमीन पर खिलेगा लेमन ट्री

विज्ञापन
माइश मैदान में लगे आतिशबाजी बाजार में पटाखे खरीदते लोग।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
इस दिवाली आसमान में सिर्फ रंग-बिरंगी रोशनी ही नहीं बिखरेगी, बल्कि आतिशबाजी के जरिये ऑपरेशन सिंदूर का नजारा भी देखने को मिलेगा। जमीन पर पटाखा फूटते ही नींबू का पेड़ खिलने जैसा दृश्य बनेगा तो कहीं हवा में पैराशूट खुलता नजर आएगा।
विज्ञापन



अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में सजे आतिशबाजी बाजार में इस बार ऐसे ही अनोखे पटाखे लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। प्रशासन ने भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खुले मैदान में 300 से अधिक दुकानों को अलग-अलग पॉकेट में व्यवस्थित कराया है।

आतिशबाजी विक्रेता उमेश गौड़ बताते हैं कि इस बार ऑपरेशन सिंदूर नाम से 240 शॉट वाला विशेष पैकेज आया है। इससे आसमान में काफी ऊंचाई पर जाकर रंगीन आतिशबाजी होती है। इसे देश के सैनिकों के शौर्य को समर्पित बताया जा रहा है। इसके अलावा दो हजार वाट का फाउंटेन भी आकर्षण का केंद्र है, जो तेज रोशनी के साथ फव्वारे जैसा दृश्य बनाता है। सिलिंडर अनार से अलग-अलग रंगों की चिंगारियां और रोशनी के फव्वारे निकलेंगे।
विज्ञापन




नींबू का पेड़ और पॉपकॉर्न का धमाका

इस बार आतिशबाजी के नाम भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। लेमन ट्री पटाखे में विस्फोट के बाद नींबू के पेड़ जैसी आकृति बनने और नींबू के आकार जैसे चमकते अंगारे गिरने का दृश्य दिखाई देता है। वहीं, पॉपकॉर्न नाम की आतिशबाजी में फूटते हुए पॉपकॉर्न जैसा नजारा बनता है। पैराशूट आतिशबाजी में विस्फोट के बाद हवा में पैराशूट खुलने का दृश्य भी खास आकर्षण है।


15 मिनट तक चलेगी पटाखों की लड़ियां :

आतिशबाजी विक्रेता कमल वार्ष्णेय के मुताबिक, इस बार लंबी अवधि तक चलने वाली पटाखों की लड़ियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। कुछ लड़ियां एक बार जलाने पर करीब 15 मिनट तक चलने का दावा करती हैं। इसके अलावा हाथ से चलाने वाला कोल्ड पायरो भी आया है।

ग्रीन पटाखों पर भी जोर

बाजार में ग्रीन पटाखे भी उपलब्ध होने की बात विक्रेता बता रहे हैं। इनका उद्देश्य पारंपरिक पटाखों की तुलना में प्रदूषण कम करना है। सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज से दुकानों को अलग-अलग पॉकेट में रखा गया है। फव्वारा, शिल्प ग्राम और हुल्लड़ बाजार समेत विभिन्न हिस्सों में दुकानें सजाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें