फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल और सीएचसी अतरौली में स्थापित होगी ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
मलखान सिंह जिला अस्पताल व अतरौली सीएचसी में ओपीडी फिर से संचालित होगी। इसके अलावा नए कोरोना संक्रमित मरीजों को अब सिर्फ दीनदयाल अस्पताल में ही भर्ती किया जाएगा। यहां से मरीजों को ठीक होने पर सरकार द्वारा तय समय पर ही डिस्चार्ज किया जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में कोरोना की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कोविड-19 की रोकथाम को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें डीएम ने कोविड-19 से संक्रमित मरीज कम आने के दृष्टिगत निर्देश दिए कि सरकारी कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों को निश्चित समय के अंतराल पर ही डिस्चार्ज किया जाया। कोविड-19 से संक्रमित नए मरीजों को केवल दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया जाया। सीएमएस जिला अस्पताल ने बताया कि चिकित्सालय में कोविड संक्रमित 14 मरीज भर्ती है। इस पर डीएम ने इन सभी को एक ही वार्ड में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि ओपीडी को पूर्ण रूप से संचालित किया जाया। सामान्य मरीजों का उपचार ठीक प्रकार से किया जाए। इसमें कोई भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इधर, सभी निजी चिकित्सालयों के द्वारा पीकू वार्ड बनाए जाने व अपने-अपने अस्पतालों में ऑक्सीजन का प्लांट लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें