फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फंदे से लटक बुझा घर का चिराग, परिजन कुछ बोलने से कर रहे इन्कार

Sun, 25 Jun 2023 09:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मजदूरी करने वाला 21 वर्षीय गौरव चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। पिता की चार साल पहले मौत हो चुकी है। शनिवार रात वह खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। इसी बीच उसने रात में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में सासनीगेट क्षेत्र के पीली कोठी इलाके में शनिवार रात घर के इकलौते बेटे ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजन कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहे हैं। मगर आत्महत्या के मूल में घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।

विज्ञापन


बताया गया है कि मजदूरी करने वाला 21 वर्षीय गौरव चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। पिता की चार साल पहले मौत हो चुकी है। शनिवार रात वह खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। इसी बीच उसने रात में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। आधी रात परिजनों की आंख खुली तो शव लटका देख कोहराम मच गया। शोरशराबे पर मोहल्ले के लोग आ गए।
 
इंस्पेक्टर सासनी गेट के अनुसार परिवार कुछ बता नहीं रहा है, प्रथमदृष्टया मामला पारिवारिक कलह में आत्महत्या का लग रहा है। मामले में जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें