फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों और इफ्तार पार्टी में सिर्फ पांच लोगों को अनुमति

विज्ञापन
घंटाघर स्थित एसबीआई बैंक पर बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के लगी भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को लेकर शासन की ओर से नई गाइडलाइन जारी होने के बाद सोमवार को जिला स्तर पर जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने इसे लागू कर दिया। कोविड की नई गाइडलाइन सहालग, नवरात्र और रमजान को देखते हुए जारी की गई है। धार्मिक स्थलों में पांच से अधिक लोग एक साथ प्रवेश नहीं करेंगे। रमजान में इफ्तार पार्टियों में भी सिर्फ पांच लोग शामिल होंगे। नवरात्र में माता की चौकी के आयोजन में भी पांच लोग शामिल होंगे। सिर्फ शोभायात्रा में 50 लोग शामिल हो सकते हैं। शादी समारोह और सामाजिक आयोजन खुले में होने पर अधिकतम 100 लोग, बंद हॉल, लॉन, गेस्ट हाउस में अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

ये है नई गाइड लाइन
- रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर बढ़ाई गई कोरोना जांच टीमों की संख्या।
- धार्मिक स्थलों में सिर्फ पांच लोगों का ही होगा प्रवेश।
- रमजान की इफ्तार पार्टी में पांच लोग होंगे शामिल।
- माता की चौकी में भी पांच लोग होंगे शामिल।
- शोभायात्रा में 50 लोग हो सकते हैं शामिल।
- शादी समारोह में खुले स्थान में 100 व बंद हॉल में आयोजन होने पर 50 लोग हो सकते हैं शामिल।
- मंडी में फुटकर व जिले में लगने वाली सभी साप्ताहिक मंडियों में सुबह 7 से शाम 7 बजे तक दुकानें खुलेंगी।
- मंडी में सुबह चार बजे से सुबह आठ बजे तक ट्रेनों की आवाजाही निर्बाध रूप से कराई जाएगी।
- सभी तहसील, थानों, सरकारी कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की जाए।
- पुलिसकर्मियों सहित सभी सरकारी कर्मचारी मास्क जरूर पहनेंगे।
- पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिये लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।
- फायर बिग्रेड द्वारा सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा।
भीड़ नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन में मंथन जारी
कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लान तैयार कर रहा है। इसके तहत बाजारों को समयबद्ध तरीके से खोलने, फैक्ट्रियों को दो शिफ्ट में खोलने, रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक शहर के भीतर गतिविधियों को बंद रखने पर विचार किया जा रहा है। सोमवार को इस प्लान को लेकर कई दौर में मंथन चला। हालांकि, अंतिम फैसला नहीं लिया गया।
इधर, रोडवेज बसों से आ रहे यात्रियों की प्रभावी तरीके से कोविड जांच कराने के लिए मसूदाबाद और सारसौल बस अड्डे को बंद करके वर्कशॉप से इन बसों को संचालित करने पर विचार चल रहा है। वहीं, शादी समारोह रात 9 बजे बाद न हों, इसको लेकर भी प्लान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें