क्या विवरण देना होगा
- मकान की स्थिति और निर्माण सामग्री।
- पेयजल, बिजली और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता
- परिवार में उपलब्ध संपत्तियां (जैसे वाहन, डिजिटल उपकरण आदि)
- परिवार के सदस्यों की संख्या और उनकी सामान्य जानकारी।
सात मई से 20 मई तक दिवस आधारित जागरूकता अभियान
जनगणना को डिजिटल और जन-भागीदारी से जोड़ने के लिए सात मई से 20 मई तक विशेष जनगणना जागरूकता एवं स्व-गणना अभियान चलाया जाएगा। इस 15 दिवसीय अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को जनगणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपना विवरण दर्ज करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
ऐसे चलेगा अभियान
- शुरुआती चरण- सात मई को राजस्व एवं प्रशासन दिवस से इसकी शुरुआत होगी। आठ मई को स्थानीय सुशासन (नगर निगम/पंचायत) और नौ मई को युवा एवं मीडिया संस्थानों को जोड़ा जाएगा।
- क्षेत्रवार सहभागिता- 12 मई को सुरक्षा बलों (यूनिफॉर्म फोर्सेज), 13 मई को बैंकिंग व रेलवे और 14 मई को शैक्षणिक संस्थानों में विशेष कार्यक्रम होंगे।
- सामाजिक व डिजिटल पहुंच- 15 मई को स्वास्थ्य विभाग, 16 मई को उद्योग जगत और 17 मई को महिला स्वयं सहायता समूहों को जागरूक किया जाएगा। डिजिटल सहायता के लिए 18 मई को कॉमन सर्विस सेंटर और 19 मई को सोशल मीडिया का सहारा लिया जाएगा।
- अंतिम दिन - 20 मई को प्राइड डे के रूप में मनाते हुए सामाजिक संगठनों को जोड़ा जाएगा।