फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इत्र की ऑनलाइन बुकिंग महकेगी रोजे की खुशियां

विज्ञापन
रमजान में बिकने के लिए तैयार इत्र - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
इकराम वारिस
विज्ञापन

अलीगढ़। इस रमजान में भी 500 किस्म के इत्र की खुशबू से रोजे की खुशियां महकेंगी। हालांकि, लॉक डाउन के चलते बाजार बंद है। ऐसी स्थिति में इत्र की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। साथ ही इत्र को घर तक पहुंचाने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

अमीर निशां के शीशे वाले मार्केट में द खुशबू वाला नाम से अमित सक्सेना का इत्र घर है। मगर, लॉक डाउन के कारण उनकी दुकान बंद है। इत्र की ऑनलाइन बुकिंग हो रही है, जिसकी आपूर्ति की जाएगी। अमित ने बताया कि जो लोग उनके यहां से इत्र खरीदते हैं, वह ऑर्डर बुक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास 50 रुपये से लेकर तीन लाख रुपये तक के इत्र हैं। गर्मी में बहुत से डिओ लगाना पसंद करते हैं। रमजान को देखते हुए अल्कोहल रहित डिओ पसंद किया जा रहा है। अमित ने कहा कि इस बार इत्र की कीमतें पिछले साल वाली हैं। इनमें कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।
विज्ञापन

इत्र व परफ्यूम की कीमत
इत्र 50 रुपये से 3 लाख रुपये
परफ्यूम 250 रुपये से 95 रुपये
अरोमा लैप सेट 950 से 1700 रुपये
रीड डिफ्यूजर्स 600 से 800 रुपये
एसेंसिशल ऑयल 350 से 4200 रुपये
कैरियर ऑयल 190 से 500 रुपये
बाथरूम फ्रेशनर्स 190 से 280 रुपये
फ्लोर फ्रेशनर्स 190 से 300 रुपये
लांड्री फ्रेगरेंस 180 से 200 रुपये
अरोमा ऑयल 175 से 200 रुपये
एयर फ्रेशनर्स 210 से 390 रुपये
कार फ्रेशनर्स 95 से 390 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें