फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPSU: नए एडमिशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से, शुल्क तय, प्रवेश मेरिट-आरक्षण नियमों के आधार पर होगा

Tue, 05 May 2026 01:00 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा। इसके लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट या समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकेंगे।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 5 मई से शुरू हो जाएगी। स्नातक-परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल से आवेदन अनिवार्य कर दिया गया है। शुल्क भी तय कर दिया गया है।

विज्ञापन


कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों, संस्थानों में संचालित स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा। इसके लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट या समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकेंगे। प्रवेश पंजीकरण शुल्क भी तय कर दिया गया है।

स्नातक स्तर के लिए 200 रुपये, स्नातकोत्तर स्तर के लिए 300 रुपये निर्धारित किए गए हैं, जबकि विश्वविद्यालय परिसर में होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के लिए 1000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरी प्रवेश प्रक्रिया मेरिट और आरक्षण नियमों के आधार पर होगी। विवि से संबद्ध अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस के महाविद्यालयों के निर्देश दिए हैं कि निर्धारित मानकों का पालन करते हुए समय-समय पर आवश्यक सूचनाएं विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें