फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन हैकरों ने उड़ाए रुपये, पुलिस ने वापस कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में एक बार फिर साइबर हैकर सक्रिय हो चले हैं। पुलिस के पास साइबर ठगी की शिकायतें लगातार पहुंच रही हैं। इसी कड़ी में शनिवार को जिला पुलिस की साइबर सेल ने दो मामलों में ऑनलाइन ठगी कर ऐंठे गए रुपये वापस कराए हैं। इसमें एक मामले में तो 24 घंटे में रुपये वापस हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार दुर्गेश वार्ष्णेय पत्नी पंकज कुमार निवासी देहली गेट ने एसएसपी को शिकायत दी कि क्रेडिट कार्ड के माध्यम से फ्राड कर उनके खाते से 83,600 रुपये निकल लिए गए। एसएसपी ने मामले में साइबर सेल को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर साइबर सेल जानकारी कर संबंधित पेमेंट गेटवे/इन्टरमिडेट्री से संपर्क कर तत्काल रुपये का हैकरों के खाते में जाना रुकवाया और शनिवार को शिकायतकर्ता के खाते में पूरी धनराशि वापस करा दी गई।
इसी तरह शोएब यूसुफ पुत्र यूसुफ खान निवासी पटवारी नगला ने बृहस्पतिवार को एसएसपी को शिकायत दी गई कि किसी ने फोन पर परिचित बताकर अपना पेटीएम क्यूआर कोड स्कैन करने की बोला और उसके खाते से 16500 रुपये निकल लिए गए। इस मामले में भी 24 घंटे में साइबर सेल ने पीड़ित के रुपये वापस करा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें