फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के बाद एएमयू के स्कूलों में भी ऑनलाइन कक्षाएं शुरू

विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अलीगढ़। बुधवार से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो गई। विश्वविद्यालय के विभागों में तो यह व्यवस्था पहले से ही लागू थी, स्कूलों में भी इसकी शुरुआत कर दी गई है । इससे पहले कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में प्रमोट कर दिया गया है। साथ ही विद्यार्थियों के साथ समन्वय ठीक रहे इसके लिए शिक्षकों को भी अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया है। जिससे शिक्षक अपने विद्यार्थियों को भलीभांति पहचान कर संवाद कर सकें। एएमयू स्कूल शिक्षा के निदेशक प्रोफेसर अफसर अली खान ने कहा है कि एएमयू के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक अपने व्हाट्सएप नंबर स्कूल की क्लास टीचर या प्रिंसिपल को उपलब्ध करा दें, जिससे टीचर का विद्यार्थियों के साथ पूरी तरह संपर्क बना रहे । स्कूलों के टीचर विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। सभी प्रकार का सिलेबस पाठ्यक्रम अपलोड कर दिया गया है । विद्यार्थी कभी भी अपने शिक्षक से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें