फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हज के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही, 20 जुलाई अंतिम तिथि; रद्दीकरण पर लगेगा भारी जुर्माना

Mon, 29 Jun 2026 06:19 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हज सीटों का रद्दीकरण प्रशासनिक व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती उत्पन्न करता है, इसलिए हज-2027 की नई गाइडलाइंस के तहत रद्दीकरण की स्थिति में भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
हज यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हज कमेटी ऑफ इंडिया एवं भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार हज-2027 (1448 हिजरी) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जून से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक आज़मीन-ए-हज 20 जुलाई  की रात्रि 11:59 बजे तक हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट तथा हज सुविधा मोबाइल ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय सचिव, खुद्दाम-ए-हज समिति एवं वरिष्ठ हज प्रशिक्षक अब्दुल समद ने बताया कि जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में डिजिटल रैंडम चयन (कुर्राह) की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कुर्राह में अस्थायी रूप से चयनित प्रत्येक हज यात्री को 10 अगस्त 2026 तक ₹1,52,300 की अग्रिम राशि अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार का विस्तार या छूट प्रदान नहीं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि आवेदन करते समय मशीन रीडेबल भारतीय पासपोर्ट, जिसकी वैधता 31 दिसंबर 2027 तक हो, अनिवार्य है तथा पासपोर्ट 20 जुलाई 2026 तक जारी हुआ होना चाहिए। इसके अतिरिक्त निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पासपोर्ट आकार का फोटो, बैंक पासबुक अथवा कैंसल चेक, पते का प्रमाण, ब्लड ग्रुप प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की प्रतियां भी अपलोड करनी होंगी।
विज्ञापन


अब्दुल समद ने स्पष्ट किया कि सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड किए जाने चाहिए। मोबाइल फोन से खींची गई तस्वीरें मान्य नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि हज सीटों का रद्दीकरण प्रशासनिक व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती उत्पन्न करता है, इसलिए हज-2027 की नई गाइडलाइंस के तहत रद्दीकरण की स्थिति में भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें