फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत, दो घायल

Wed, 02 Apr 2025 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे छर्रा-नानऊ मार्ग पर गांव सिहावली के समीप अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दाे घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से एक की हालत गंभीर होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन




थाना बरला के गांव नगला कस्साब निवासी नदीम (23) पुत्र नईम, रवि (22) पुत्र खलील अहमद और अरमान (24) पुत्र सुल्तान घरेलू सामान खरीदने के लिए छर्रा आ रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। तीनों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। छर्रा-नानऊ मार्ग पर गांव सिहावली के समीप सामने से आया तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया।



हादसे में रवि की मौके पर मौत हो गई। नदीम और अरमान घायल हो गए। सूचना पर छर्रा कोतवाली पुलिस पहुंच गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने के साथ शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नदीम की हालत गंभीर होने के कारण जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। रवि की मौत और दो अन्य के घायल होने से उनके परिवार सहित गांव में ईद के दूसरे दिन खुशियों की जगह मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें