फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ मार्गों पर वन-वे ट्रायल शुरू

Tue, 25 Apr 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
दुबे के पड़ाव चौराहे पर जाम लगाते लोग। - फोटो : द‌िगव‌िशाल
विज्ञापन
महानगर में यातायात सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पुलिस ने तीन ट्रैफिक लाइटों के बाद अब आठ प्रमुख मार्गों पर वन-वे व्यवस्था शुरू करा दी है। सोमवार से यह व्यवस्था पुलिस बल द्वारा सख्ती से लागू कराई गई।
विज्ञापन


हालांकि इस व्यवस्था में तीन दिन ट्रायल चलेगा और जो भी कमियां सामने आएंगी। उन्हें तीन दिन बाद दुरुस्त किया जाएगा। इस दौरान एसएसपी ने खुद सारसौल से लेकर दुबे पड़ाव तक इस व्यवस्था का जायजा लिया।

महानगर के प्रमुख तीन चौराहों पर रविवार से ट्रैफिक लाइट शुरू हो गई थीं। अब सोमवार से आठ प्रमुख मार्गों पर वन-वे व्यवस्था की गई है। इस दौरान शहर के कई थानों का फोर्स, पुलिस कार्यालय का स्टाफ लगाकर लोगों को वन-वे व्यवस्था का पालन कराया गया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस बल ने वन-वे में जाते लोगों को रोका और उन्हें दूसरे रास्तों से गंतव्य को  रवाना किया। इस दौरान एसएसपी राजेश पांडेय, एसपी यातायात डॉ. ब्रजेश सिंह ने सारसौल से लेकर दुबे पड़ाव तक ट्रैफिक लाइटों का जायजा लिया।

यह मार्ग रहेंगे वन-वे
- गांधी नेत्र चिकित्सालय से सेंटर प्वाइंट चौराहे की तरफ
- सेंटर प्वाइंट चौराहे से भारतीय स्टेट बैंक की तरफ
- मधेपुरा तिराहे से सेंटर प्वाइंट चौराहे की तरफ
- आगरा रोड (मामू भांजा तिराहा) से मीरीलाल प्याऊ की तरफ
- अब्दुल करीम चौराहे से मीरीलाल प्याऊ की तरफ
- बारहद्वारी चौराहे से अब्दुल करीम चौराहा महावीर गंज की तरफ
- अब्दुल करीम चौराहे से फूल चौराहे की ओर
- फूल चौराहे से सब्जी मंडी चौराहा 

सभी को ट्रैफिक नियमों और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है। फोर्स लगाकर यह व्यवस्था सख्ती से लागू की जा रही है। तीन दिन तक वन वे व्यवस्था के ट्रायल के बाद जो भी खामियां सामने आएंगी, उन्हें दुरुस्त किया जाएगा। - राजेश पांडेय एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें