फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर कटने से एक हजार बीघा फसल जलमग्न

Thu, 06 Dec 2018 02:24 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
महेशपुर गांव में कटी नहर को देखते लोग। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 नहर एवं माइनरों की सफाई के नाम पर लापरवाही बर्बादी का सबब बन रही है। बुधवार को ऐसी ही लापरवाही के चलते गांव महेशपुर में माइनर कट गया और करीब एक हजार बीघा गेहूं व सब्जी की फसल बर्बाद हो गई। तेज बहाव से अचानक फूटा पानी हजारों बीघा फसल को अपनी चपेट में लेते हुए गांव बरहैती तक पहुंच गया। यही नहीं अनूपशहर रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीपवर्ती कालोनी में भी पानी भरने लगा। इसे देखते हुए नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंच गई। देर सायं सिंचाई विभाग की टीम ने बंबे में मिट्टी डलवाकर बहाव रोका। 
विज्ञापन




गांव महेशपुर के पूर्व प्रधान शेर सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग ने रठगांव की तरफ से आ रहे बंबे एवं नाले की सफाई की थी। थोड़ी बहुत सफाई के बाद बिना बंबे की कमजोर पटरी पर नजर डाले बुधवार को एकाएक पानी छोड़ दिया गया। जबकि आगे का नाला सफाई न होने की वजह से चोक पड़ा था। पानी आते ही बंबा उसका दबाव न झेल पाया और पानी खेतों में भरने लगा। ग्रामीणों ने तत्काल सिंचाई अफसरों को सूचना दी। वे वहां आए, लेकिन कुछ नहीं किया। देखते ही देखते पानी ने समूचे गांव के 50-60 किसानों की करीब एक हजार बीघा गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। किसानों ने एक सप्ताह पहले ही जमीन में गेहूं का बीज डाला था और अब उसमें से कुल्ले फूटने लगे थे। यह सब बह गया। सब्जियां भी बह गई तो खेतों के बुर्जी बिटौरों में बरसीम भी बह गई। ग्रामीण करन सिंह ने बताया कि देर सायं सिंचाई विभाग की टीम ने जेसीबी से बंबे में मिट्टी डलवाकर उसे ठीक कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें