वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव साक्षी गर्ग स्रोत सूचना व
वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर सचिव साक्षी गर्ग ने दिए निर्देश
अलीगढ़। हिंसा और उत्पीड़न से प्रभावित महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित सहायता और न्याय दिलाने के लिए वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव साक्षी गर्ग ने शुक्रवार को वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं की शिकायतों का संवेदनशीलता से निस्तारण किया जाए। उन्हें समय पर उचित परामर्श और जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के साथ सुरक्षित एवं सहयोगपूर्ण माहौल सुनिश्चित किया जाए।
साक्षी गर्ग ने कहा कि हिंसा या उत्पीड़न का सामना करने वाली महिलाएं मदद मांगने में संकोच न करें। समय पर सहायता लेना उनके सुरक्षा, सम्मान और न्याय के अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। वन स्टॉप सेंटर संकट की स्थिति में सहायता प्राप्त करने का अहम माध्यम है।