फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सांकरा में गंगा स्नान के दौरान एक व्यक्ति डूबा

Sun, 18 Jun 2023 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दादों। गांव सांकरा स्थित तट पर गंगा स्नान के दौरान एक व्यक्ति डूब गया। पुलिस ने गोताखारों के जरिये तलाश करवाई लेकिन देर शाम तक डूबे व्यक्ति का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन




गांव अटा निवासी 45 वर्षीय रामेश्वर पुत्र बालकिशन सोमवार की सुबह चार बजे गंगा स्नान करने के लिए सांकरा के गंगा तट पर पहुंचे थे। बताते हैं कि वह नहाते नदी के पानी में डूब गए। घर न लौटने पर परिवार वाले उनकी तलाश करते हुए गंगा के तट पर पहुंचे तो नदी के किनारे रामेश्वर के कपड़े और जूते रखे मिले।



सूचना पर चौकी इंचार्ज नरेश चौधरी ने गोताखोरों के जरिये नदी के पानी में तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक पता नहीं चल सका था। परिवार वालों के अनुसार गांव के ही एक युवक से 80 रुपये लेकर वह गंगा स्नान करने गए थे। यह रुपये उनके कपड़ों में ही रखे मिले। रामेश्वर मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका आगरा में इलाज चल रहा था। परिवार में दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें