कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि यह भ्रष्टाचार की राजनीति को खत्म करने के लिए जरूरी कदम है, क्योंकि बार-बार चुनाव होने से नेता व अधिकारी इसी में व्यस्त रहते हैं। इससे विकास बाधित होता।
मंगलायतन विश्वविद्यालय में एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर हुई युवा परिचर्चा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि इसके लागू होने से देश में बड़ा बदलाव होगा। बार-बार चुनाव से विकास प्रक्रिया बाधित होती है। सरकारी संसाधनों का अत्यधिक व्यय होता है। यदि एक साथ चुनाव कराए जाएं तो इससे समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि एक राष्ट्र-एक चुनाव पर जनमत बनाएं।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि यह भ्रष्टाचार की राजनीति को खत्म करने के लिए जरूरी कदम है, क्योंकि बार-बार चुनाव होने से नेता व अधिकारी इसी में व्यस्त रहते हैं। इससे विकास बाधित होता। कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने कहा कि चुनाव में होने वाला खर्च यदि विकास में लगेगा तो देश की विकास दर में वृद्धि होगी।
कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह ने अतिथियों को परिचय कराते हुए युवाओं से जागरूक रहने का आह्वान किया। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। धर्मवीर सिंह लोधी ने आभार व्यक्त किया और संचालन प्रमेंद्र पाल सिंह गुड्डू ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर, कोल इंडिया की डायरेक्टर शशि सिंह व मनीष गौतम मौजूद रहे।