Highlights Hindi (एक पैराग्राफ में):
अलीगढ़ में रविवार को स्वाइन फ्लू का एक और नया मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 69 हो गई है, जिसमें अब तक 274 लोगों की जांच की गई है और 55 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि पांच का घर पर और अन्य का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
अलीगढ़ में स्वाइन फ्लू का रविवार को एक केस मिला। जिले में अब 69 मरीज हो गए। 274 लोगों की जांच की गई, जिसमें 69 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 55 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि पांच मरीजों का घर पर उपचार चल रहा है। अन्य मरीजों का अस्पताल में उपचार हो रहा है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम नाथ सिंह ने बताया कि जिले में स्वाइन फ्लू संक्रमण से अब तक किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है। विभाग संक्रमित मरीजों की लगातार निगरानी कर रहा है। जरूरत के अनुसार जांच और उपचार की व्यवस्था की जा रही है।
संक्रमण से बचाव के लिए अब तक 103 लोगों का टीकाकरण कराया जा चुका है। फ्लू में उपचार में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।