फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब से एक और मौत, आंकड़ा पहुंचा 109

विज्ञापन
संजय कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जहरीली शराब से जिले में बृहस्पतिवार को एक और मौत हुई है। इस तरह मृतकों का आंकड़ा 109 पहुंच गया है। धनीपुर इलाके के रहने वाले इस मजदूर ने दस दिन पहले शराब पी थी, तभी से इसका जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। मौत होने पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

महुआ खेड़ा क्षेत्र के गांव धनीपुर निवासी 30 वर्षीय संजय बघेल पुत्र प्रताप सिंह मजदूरी करता था। एक जून को उसने जहरीली शराब पी, जिससे तबीयत बिगड़ने पर परिवार ने उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती कराया था। जहां उपचार के दौरान उसने जेएन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। इस तरह धनीपुर में इस शराब के सेवन से मरने वालों की संख्या छह और जिले में मृतक संख्या 109 हो गई है। इधर, पोस्टमार्टम के बाद जब उसका शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन बेटी व एक बेटे को बिलखता हुआ छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें