कौड़ियागंज में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी के लिए जुलूस निकालने के मामले में रविवार को एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। अब तक छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य की तलाश की जा रही है।
बता दें कि शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अकराबाद के कस्बा कौड़ियागंज में बच्चों की भीड़ के साथ मुख्य बाजार में जुलूस निकाला गया। इसमें नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की आवाज उठाई। जिससे कस्बे का माहौल बिगड़ते-बिगड़ते बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर जुलूस निकालने वालों को दौड़ा दिया था। बाद में अधिकारियों के निर्देश पर मामले में धारा 147/188/505/120 बी भादवि, 7 सीएलए एक्ट, 83(2) बाल संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मामले में शनिवार तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। रविवार को एक और आरोपी सारिक उर्फ त्रिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। संवाद