सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर तीन संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संदिग्धों की मोबाइल कॉल डिटेल रिपोर्ट खंगाली जा रही है। लोकेशन देखकर उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।
हरदुआगंज की पनैठी पर मीट सप्लायरों संग मारपीट और बलवा के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पहले ही तीन नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
सीओ अतराैली सर्जना सिंह ने बताया कि पुलिस ने साधु आश्रम पनैठी रोड पर अलहदादपुर की घटना के आरोपी भानु प्रताप उर्फ भूरा निवासी अलहदादपुर, थाना हरदुआगंज को बीज गोदाम के आगे से पकड़ लिया। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर तीन संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संदिग्धों की मोबाइल कॉल डिटेल रिपोर्ट खंगाली जा रही है। लोकेशन देखकर उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।