फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः नगर निगम का काम बना जानलेवा, खुदी पड़ी सड़क पर गिरकर एक शख्स की मौत

Sun, 13 Dec 2020 10:25 AM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
मृतक राजीव गुप्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अलीगढ़ के थाना सासनी गेट इलाके के महेंद्र नगर में चल रही नगर निगम द्वारा सीवर की खुदाई एक बाइक सवार डॉक्टर का काल बन गई। दरअसल पेशे से डॉक्टर कटरा स्ट्रीट निवासी राजीव गुप्ता अपने परिवार के लिए दूध लेने हेतु महेंद्र नगर से गुजर रहे थे। जहां नगर निगम द्वारा सीवर की खुदाई चल रही है। पूरी सड़क पर सीवर की पाइप लाइन व मिट्टी का अंबार लगा हुआ है। जगह जगह पर सड़क खुदी पड़ी है। जिसमें पानी भी भरा हुआ है। जहां से नगर निगम द्वारा रुकावट हेतु किसी भी प्रकार का संकेत बोर्ड या बैरिकेड नहीं किया गया है। जिसके चलते वहां से आम जनता निकलती रहती है। जबकि यह सड़क इलाके का मुख्य मार्ग है। काम को समय से पूर्ण न करके अधूरा छोड़ रखा है। जिसका शिकार आए दिन लोग होते रहते हैं। उसी प्रकार आज एक डॉक्टर ने भी अपनी जान गवां दी। 

विज्ञापन


बाइक सवार डॉक्टर की मृत्यु के बाद लोगों में आक्रोश पनप उठा और परिवार के साथ सड़क पर ही फर्श बिछाकर धरने पर बैठ गए। परिजनों की मांग है कि मृतक के परिवार को न्याय दिया जाए। क्योंकि पूरे परिवार को डॉ राजीव ही चलाते थे। जो कि अपने पीछे दो बेटियों और पत्नी को छोड़ गए हैं। जिनमें से एक बेटी गूंगी बताई जा रही है। 

परिजनों के मुताबिक डॉक्टर की अपनी जमा पूंजी बेटी के इलाज में खर्च हो चुकी है। मौजूदा समय में परिवार किराए के मकान में रहकर अपनी गुजर-बसर करता है। फिलहाल घटना के बाद इलाका पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें