फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत और दो घायल

Sun, 02 Jul 2023 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

48 वर्षीय मदन मोहन शर्मा पुत्र रमेश चन्द्र शर्मा निवासी गांव बामोती शनिवार रात करीब नौ बजे खैर से बाइक द्वारा अपने गांव जा रहा था। सोमना रोड के गांव ऐंचना और गुरुकुल पब्लिक स्कूल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के सोमना रोड ऐंचना गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए।

विज्ञापन


48 वर्षीय मदन मोहन शर्मा पुत्र रमेश चन्द्र शर्मा निवासी गांव बामोती शनिवार रात करीब नौ बजे खैर से बाइक द्वारा अपने गांव जा रहा था। सोमना रोड के गांव ऐंचना और गुरुकुल पब्लिक स्कूल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक टक्कर मार दी। हादसे में मदनमोहन शर्मा बाइक समेत काफी दूर तक घसीटता चला गया। उसे गंभीर हालत में राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अविवाहित था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वहीं दूसरी बाइक सवार 20 वर्षीय सचिन पुत्र महावीर व लवकुश पुत्र नीरज निवासी गांव चांदजोर माजरा बामोती गंभीर घायल हो गए। दोनों को अस्पाताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें