कल 20 नवंबर को अलीगढ़ के सभी बोर्ड के सभी स्कूल, एएमयू और उसके सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह छुट्टी धुंध के कारण घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन
अलीगढ़ जनपद में के खैर में 20 नवंबर को उपचुनाव के अंतर्गत मतदान है। जिसके कारण राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप जिले में अवकाश रहेगा। यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी. ने बताया कि जिले के सभी सरकारी और निजी कार्यालयों में सवेतन अवकाश रहेगा। परिषदीय और माध्यमिक के साथ निजी स्कूलों में भी छुट्टी रहेगी। उन्होंने लोगों से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की है।
एएमयू और संबद्ध स्कूल रहेंगे बंद
एएमयू के पीआरओ उमर सलीम पीरजादा ने बताया कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और उसके सभी स्कूल 20 नवंबर को बंद रहेंगे।
20 नवंबर को जिले में सवेतन अवकाश घोषित
अलीगढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि 71-खैर विधानसभा उप निर्वाचन-2024 के तहत 20 नवंबर को मतदान कराया जाना है। डीईओ ने बताया है उक्त के दृष्टिगत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में 20 नवंबर मतदान दिवस को जिले में सवेतन अवकाश घोषित कर दिया गया है।