भारतीय डाक विभाग द्वारा अलीगढ़ एवं हाथरस में शनिवार को एक दिन में एक करोड़ बचत बैंक योजना महामेला का आयोजन होगा। सीनियर पोस्ट मास्टर पीके शुक्ल ने बताया कि डाक निदेशालय के मिशन को पूर्ण करने के लिए सभी स्तरों पर सभी प्रकार के डाकघरों को एक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शाखा डाकघर को 500, उप डाकघर को 1000 एवं प्रधान डाकघर को 2500 खाते खोलने का लक्ष्य दिया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि इसके लिए स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायत, ब्लॉक एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न श्रोतों के माध्यम से जन-जन तक योजना से लाभ उठाने को जागरुक किया जा रहा है। विशेष रूप से बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान से 10 वर्ष तक की कन्याओं का सुकन्या समृद्धि योजना का खाता डाकघर में खुलवाकर बेटी को सशक्त बनाए जाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राहक किसी भी डाकघर शाखा में जाकर योजना की जानकारी ले सकते हैं। संवाद