लाल डिग्गी से अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज तक सड़क के चौड़ीकरण में बाधक बन रहे नूरजहां अपार्टमेंट से नगर निगम की टीम शुक्त्रस्वार को भी कब्जा नहीं हटवा सकी। अफसरों ने अपार्टमेंट की बिजली भी कटवा दी इसके बाद भी अपार्टमेंट में रहने वाले लोग बाहर नहीं निकले और छत से बैठ कर नजारा देखते रहे।
नगर निगम की टीम लगातार उद्घोषणा करती रही। इसके बाद भी अपार्टमेंट में रहने वाले लोग बाहर नहीं निकले और छत के ऊपर से ही नजारा देखते रहे। अपार्टमेंट स्वामी ने भी कह दिया कि चाहे जो भी हो जाए लेकिन वे खुद कब्जा नहीं हटाएंगे। इलाके के कुछ लोग डीएम से मिले और खुद अतिक्त्रस्मण हटाने के लिए दो दिन का वक्त मांगा।
लाल डिग्गी स्थित हैबिटेट सेंटर से अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज चौराहे तक स्मार्ट सिटी योजना में सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। पिछले दिनों नगर निगम की टीम ने इलाके में अतिक्त्रस्मण की परिधि में आ रहे भवनों में निशान लगाए थे। इसके बाद भी लोगों ने कब्जा नहीं हटाया तो नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्त्रस्मण को हटवाया। इस बीच लोगों ने खुद अतिक्त्रस्मण हटाने के लिए प्रशासन से कुछ दिन की मोहलत मांगी थी।
समय सीमा पूरे होने पर शुक्त्रस्वार को सहायक नगर आयुक्त टीपी सिंह जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अपार्टमेंट स्वामी को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अतिक्त्रस्मण हटा लें। इसके बाद भी अपार्टमेंट स्वामी ने अतिक्त्रस्मण नहीं हटाया उल्टा कह दिया कि चाहे जो हो जाए वह खुद अतिक्त्रस्मण नहीं हटाएंगे। इस पर नगर निगम अफसरों ने अपार्टमेंट की बिजली कटवा दी और जेसीबी मशीन से चिन्हित अतिक्त्रस्मण को हटवाना शुरू कर दिया।
कुछ लोग दौड़ते हुए डीएम इंद्र विक्त्रस्म सिंह से मिले और दो दिन की मोहलत मांगी। डीएम ने नगर निगम अफसरों से फोन पर बातचीत की और नागरिकों को दो दिन का समय और दे दिया। नगर निगम की टीम सोमवार को अतिक्त्रस्मण हटने की दशा में उसे हटवाएगी।