फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: एएमयू छात्र की हत्या में एक आरोपी ने किया सरेंडर, चार हैं जेल में, तीन अभी हैं फरार

Tue, 25 Mar 2025 06:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मो. कैफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र था। छात्र गुटों में हुए झगड़े में उसकी चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मामले में चार आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू स्कूल के छात्र मो. कैफ की हत्या में एक आरोपी ने 24 मार्च को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हालांकि, सरेंडर अर्जी दो आरोपियों की ओर से दायर की गई थी। मामले में अब तक चार आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। तीन अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

विज्ञापन


धौर्रामाफी अलीनगर के एएमयू कर्मी मो. नईम का बड़ा बेटा मो. कैफ एएमयू के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। एक मार्च की छात्र गुटों में हुए झगड़े में उसकी चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मामले में इलाके के वसीम व मजहर ने कोर्ट में सरेंडर अर्जी दायर की थी।

जिनमें से वसीम कोर्ट में हाजिर हुआ। जिसे जेल भेज दिया गया। वहीं मजहर कोर्ट नहीं पहुंचा। सीओ तृतीय अभय पांडेय ने वसीम के कोर्ट में हाजिर होने की पुष्टि करते हुए बताया कि उसे जेल से रिमांड पर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें