फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अदालत के आदेश पर नरायनपुर प्रधान की हत्या में दरोगा सहित पांच नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अलीगढ़ के आदेश पर नरायनपुर गांव के प्रधान सचिन कुमार की साजिशन हत्या किए जाने के मामले में अयोध्या में तैनात दरोगा सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। अदालत के आदेश पर राजू उर्फ राजकुमार, नीले उर्फ नीरज, गुलाब सिंह, दरोगा मनीपाल व सुनील कुमार निवासीगण नरायनपुर के खिलाफ साजिशन हत्या की रिपोर्ट कोतवाली खैर में दर्ज कराई गई है। दरोगा मनीपाल अयोध्या में तैनात हैं।
विज्ञापन




मृतक प्रधान सचिन शर्मा की पत्नी आरती देवी द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार बीती नौ मार्च को नामजद उनके पति सचिन को किसी कार्यवश बुला कर ले गए थे। देर तक पति के वापस न आने पर पीड़िता ने फोन किया। कुछ देर बाद पति के मोबाइल नंबर से वीडियो कॉल आई तो बताया कि साथ के लोग वृंदावन ले आए हैं। कुछ समय बाद कॉल कट गई।



रात्रि के समय ही नामजद ने फोन कर बताया कि प्रधान नहीं मिल रहे है। दस मार्च को परिजन वृंदावन पहुंचे तथा पति को तलाश कराया। 12 मार्च को प्रधान का शव यमुना नदी मेंं मिला था। आरोप था कि नामजद मनीपाल पुलिस में दरोगा है, जिसके चलते उसने कोई कार्यवाही नहीं होने दी और ना ही वृंदावन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। कार्रवाई के लिए पीड़िता ने कोर्ट में गुहार लगाई थी। खैर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें