सरकारी नलकूप पर प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : संवाद
ग्राम मैमड़ी का सरकारी नलकूप दो साल से खराब है। इससे खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। परेशान किसानों ने 26 जुलाई को प्रदर्शन कर नलकूप को सही कराए जाने की मांग की है।
किसानों के अनुसार इस सरकारी नलकूप से सैकड़ाें बीघे खेती की सिंचाई होती थी। करीब दो वर्ष से यह नलकूप खराब पड़ा है। कई बार विभाग में शिकायत करने के बावजूद नलकूप सही नहीं कराया गया। इससे सिंचाई का संकट बना हुआ है।
प्रदर्शन कर किसानों ने नलकूप को जल्द सही कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में राकेश कुमार, मनवीर सिंह, लकीराम, नरेश कुमार, नरेंद्र कुमार, नन्नू सिंह, सौरभ कुमार, महावीर सिंह, चंद्रकांत, महीलाल शामिल रहे।