Prof. Irfan Habib
नागरिकता संशोधन कानून पर प्रख्यात इतिहासकार प्रो. इरफान हबीब बृहस्पतिवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के स्टाफ क्लब पर व्याख्यान देंगे। बुधवार को स्टाफ क्लब पर एएमयू टीचर्स एसोसिएशन (अमुटा) की जनरल बाडी की बैठक हुई, जिसमें बृहस्पतिवार को कैंपस में शांतिपूर्ण प्रोस्टेट मार्च निकालेंगे। साथ ही मानव शृंखला भी बनाएंगे। बैठक में अमुटा के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से डॉ. मुसब्बिर अली को निर्वाचित किया गया।
बुधवार को अमुटा की जनरल बॉडी की मीटिंग एएमयू स्टाफ क्लब पर हुई। निवर्तमान अध्यक्ष प्रो. हामिद अली के रिटायर होने के बाद अमुटा अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मुसब्बिर अली ने बताया नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे स्टाफ क्लब पर पहले प्रो. हबीब व्याख्यान देंगे।
इसके बाद सभी शिक्षक मानव शृंखला बनाकर कानून का विरोध करेंगे। बैठक में प्रो. आफताब आलम, डॉ. मोहिबुल हक, डॉ. नोमान तारिक, मो. इरशाद खान, डॉ. मो. अयाज, डॉ. दानिश मेहमूद, डॉ. अब्दुर रहमान, डॉ. नज्म खलिक आदि मौजूद थे।