फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे बच्चों का बड़ा संदेश, बचा लो दुनिया और देश

Thu, 10 Dec 2015 01:47 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। शहर के प्रतिष्ठित ऑवर लेडी ऑफ फातिमा सेकेंडरी स्कूल का बुधवार को आयोजित वार्षिकोत्सव सिर्फ एक आयोजन भर नहीं था। बल्कि  पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों के द्वारा बड़ों को दिया गया एक संदेश भी था। कुछ दिन पहले दुनिया के 200 से अधिक देश फ्रांस के पेरिस में इसी विषय पर मंथन के लिए इकट्ठा हुए थे।
विज्ञापन


स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी-बड़ी बातों को बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से बेहद रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। बच्चों ने ऐसा समां बांधा कि उसके सम्मोहन से अतिथियों सहित कोई अपनी जगह से हिल भी नहीं सका। बच्चों ने भारतीय योग, सर्वधर्म सद्भाव, महिला सशक्तीकरण सहित अन्य सामाजिक विसंगतियों के विषयों को भी छुआ।

इससे पहले मुख्य अतिथि एएमयू के कुलपति जमीरउद्दीन शाह, उनकी धर्मपत्नी सबीहा सिमी शाह, सांसद सतीश गौतम, प्रिंसिपल सिस्टर दीप्ति, सिस्टर रूबीना ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सर्वधर्म सद्भाव का संदेश देती हुई प्रस्तुति के साथ प्री प्राइमरी क्लास के बच्चों ने गीत ‘तू मेरी ज्योति, तू मेरा घर, तू मेरी राधा, तू मेरा हमसफर’ प्रस्तुत किया। सभी ने तालियों के साथ बच्चों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


प्रिंसिपल सिस्टर दीप्ति ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों और उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। जिसमें शैक्षिक के साथ ही खेल और अन्य प्रकार की गतिविधियां भी शामिल थीं।  उन्होंने कहा कि स्कूल की चमकदार शानदार विरासत को और आगे बढ़ाया जाएगा। बच्चों की काउंसलिंग, खेल गतिविधियों, संगीत और योग आदि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

एएमयू कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने कहा कि बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का जो संदेश दिया है वह बेहद अहम है। एएमयू की एक रिसर्च टीम गंगा के संरक्षण के लिए काम कर रही है। साथ ही अलीगढ़ में होकर बहने वाली अन्य नहरों आदि के संबंध में भी काम करेगी।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने भारतीय योग को एक प्रस्तुति में जब पिरोया तो सभी के आकर्षण का केंद्र बन गया। बच्चों ने अर्ध चंद्रासन, भद्रासन, भुजंगासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, संतुलासन, नौकासन आदि विभिन्न मुद्राओं को प्रस्तुत किया। इसके अलावा मोर और सांपों का संघर्ष, सपेरों का सांपों को वश में करना और मोटिया सेठ की नाटिका में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश भी आकर्षण का केंद्र रहा।

यहां महापौर शकुंतला भारती, विधानसभा में रालोद के नेता सदन ठा. दलवीर सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और स्कूल के पूर्व छात्र विवेक बंसल, एसएसपी जे रविंद्र गौड़, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास मल्होत्रा आदि थे। संचालन कक्षा 10 के छात्र अरसलान सरताज और छात्रा मलिका ने किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें