फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों का आतंक: वृद्धा को झुंड ने घेरा, छत से गिरी, दोनों पैरों में फ्रेक्चर, ट्रामा में भर्ती, हालत नाजुक

Thu, 25 Dec 2025 09:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

75 वर्षीय भागवती देवी सुबह अपनी छत पर बैठीं हुईं थीं, परिजनों ने बताया तभी छत पर बंदरों का बड़ा झुंड आ गया और उन्हें घेरकर घुड़की दी तो वे घबरा गईं। छत से नीचे जाने के लिए सीढ़ियों की ओर बढ़ीं तो बंदरों के पीछे आने से संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे जा गिरीं।
विज्ञापन
गांव चैनपुरा में बंदरों का झुंड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंदरों के आतंक से लोग बुरी तरह से त्रस्त हैं। विजयगढ़ के गांव चैनपुरा में 24 दिसंबर को सुबह धूप में बैठी बुजुर्ग महिला बंदरों के झुंड द्वारा घेरकर घुड़की दिए जाने से छत से गिर गई। वृद्धा को नाजुक हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, उसके  दोनों पैरों में फ्रेक्चर हो गया है।

विज्ञापन

 
ग्राम पंचायत के गांव चैनपुरा निवासी भागवती देवी (75) पत्नी रामस्वरूप 24 दिसंबर की सुबह अपनी छत पर बैठीं हुईं थीं, परिजनों ने बताया तभी छत पर बंदरों का बड़ा झुंड आ गया और उन्हें घेरकर घुड़की दी तो वे घबरा गईं। छत से नीचे जाने के लिए सीढ़ियों की ओर बढ़ीं तो बंदरों के पीछे आने से संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे जा गिरीं। परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल वृद्धा को निजी अस्पताल ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वरुण ट्रामा रेफर किया गया। दोनों पैरों में फ्रेक्चर हुआ है और हालत नाजुक बनी हुई है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कस्बा से लेकर गांवों तक में बंदरों और आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है, जिनके कारण लोगों का घरों से निकलना तक दूभर हो गया है। लोग आए दिन बंदर और कुत्तों के काटने से घायल हो रहे हैं। शिकायत पर भी प्रशासन व संबंधित अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें