गांव मढ़ा हबीबपुर में पोखर में गिरने से एक वृद्धा की मौत हो गई। एक दिन पहले रात में वह घर से कहीं चली गई थी।
85 वर्षीय शरबती बेगम पत्नी बशीर खान 14 सितंबर की रात करीब 11 बजे घर से निकल गई थीं। इसके बाद परिजन उन्हें खोजते रहे लेकिन पता नहीं चला। 15 सितंबर को पोखर के पास बकरी चरा रहे कुछ बच्चों ने शव पोखर के पानी में उतराता देखा तो शोर मचाया। इस पर लोग पोखर के पास पहुंचे तो शरबती बेगम का शव देखकर परिजनों को खबर दी। इस पर परिवार के लोग पहुंच गए। उनके पुत्र इस्माल खां, नजील खां सहित अन्य लोगों ने शव पोखर से बाहर निकाला। इसके बाद घर ले गए। कुछ देर बाद शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। महिला की मौत से परिवार में मातम छा गया।