फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पोखर में गिरने से वृद्धा की मौत, परिवार में छाया मातम

Mon, 16 Sep 2024 05:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शरबती बेगम रात करीब 11 बजे घर से निकल गई थीं। इसके बाद परिजन उन्हें खोजते रहे लेकिन पता नहीं चला। अगली सुबह पोखर के पास बकरी चरा रहे कुछ बच्चों ने शरबती बेगम का शव पोखर के पानी में उतराता देखा तो शोर मचाया। 
विज्ञापन
मृतका शरबती बेगम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव मढ़ा हबीबपुर में पोखर में गिरने से एक वृद्धा की मौत हो गई। एक दिन पहले रात में वह घर से कहीं चली गई थी।

विज्ञापन


85 वर्षीय शरबती बेगम पत्नी बशीर खान 14 सितंबर की रात करीब 11 बजे घर से निकल गई थीं। इसके बाद परिजन उन्हें खोजते रहे लेकिन पता नहीं चला। 15 सितंबर को पोखर के पास बकरी चरा रहे कुछ बच्चों ने शव पोखर के पानी में उतराता देखा तो शोर मचाया। इस पर लोग पोखर के पास पहुंचे तो शरबती बेगम का शव देखकर परिजनों को खबर दी। इस पर परिवार के लोग पहुंच गए। उनके पुत्र इस्माल खां, नजील खां सहित अन्य लोगों ने शव पोखर से बाहर निकाला। इसके बाद घर ले गए। कुछ देर बाद शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। महिला की मौत से परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें