फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 50 साल पुरानी जर्जर टंकी ध्वस्त, अब बनेगा जट्टारी का पहला पार्क

विज्ञापन
जर्जर पानी की टंकी को  ध्वस्त करती जेसीबी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बा जट्टारी के लोगों को जल्द ही मनोरंजन के लिए नया पार्क मिलने जा रहा है। चामुंडा मंदिर के पास करीब 50 साल पुरानी जर्जर पानी की टंकी को प्रशासनिक अनुमति के बाद ध्वस्त कर दिया गया है। अब इस खाली जमीन पर नगर पंचायत का पहला सार्वजनिक पार्क विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

यह टंकी लंबे समय से अनुपयोगी थी और जर्जर हालत में खड़ी होने के कारण हादसे का खतरा बनी हुई थी। स्थानीय लोगों की शिकायतों और तकनीकी सुरक्षा जांच के बाद प्रशासन ने इसे गिराने की अनुमति दी। ध्वस्तीकरण के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप बंसल ने बताया कि टंकी हटने से हादसे का खतरा खत्म होने के साथ ही कस्बे को विकास के लिए नई जगह मिली है। खाली भूमि पर सुंदर पार्क बनाया जाएगा। इसमें बच्चों के खेलने के लिए आधुनिक झूले लगाए जाएंगे। साथ ही लोगों के बैठने और टहलने की व्यवस्था भी होगी। उन्होंने बताया कि पार्क निर्माण का काम जल्द शुरू कराया जाएगा। इससे बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों को बेहतर सार्वजनिक स्थल मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें